फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर : ज्योतिषाचार्य के घर चोरी कर अयोध्या में अय्याशी कर रहे थे नाबालिग, इस 'नादानी' से लगे पुलिस के हत्थे

Fri, 06 Oct 2023 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर

सार

दोनों ज्योतिषाचार्य को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद करीब साढ़े चार लाख रुपये, मोबाइल व जेवर लेकर अयोध्या भाग गए थे। वहां एक होटल में चोरी के रुपयों के साथ वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर रील अपलोड कर दी। इसी के सहारे पुलिस ने दोनों को होटल से धर दबोचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदनगर में ज्योतिषाचार्य के घर चोरी करने वाले दोनों नाबालिग अपनी नादानी से पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों ज्योतिषाचार्य को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद करीब साढ़े चार लाख रुपये, मोबाइल व जेवर लेकर अयोध्या भाग गए थे। वहां एक होटल में चोरी के रुपयों के साथ वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर रील अपलोड कर दी। इसी के सहारे पुलिस ने दोनों को होटल से धर दबोचा। दोनों के पास से करीब दो लाख रुपये और मोबाइल मिले हैं। बाकी रुपये आरोपियों ने अपनी अय्याशी में खर्च कर दिए।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोविंदनगर देवेंद्र दुबे ने बताया कि बर्रा थानाक्षेत्र निवासी एक नाबालिग पर पहले से विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि पहले दोनों युवक अपनी परेशानियों को लेकर ही पंडित तरुण शर्मा से मिलने गए थे। एक अपने मां-पिता के रोज के झगड़े से परेशान था जबकि दूसरा अपनी महिला मित्र का वशीकरण चाहता था। इसी दौरान रुपये देखकर उनका मन डोल गया और उन्होंने चोरी का प्लान तैयार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें