चकेरी पुलिस ने रविवार देर रात अहिरवां क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ई-ऑटो से 77 किलो 270 ग्राम पटाखे बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। पटाखों की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी उन्नाव से पटाखे खरीदकर कानपुर के आसपास के गांवों में महंगे दाम पर बेचने जा रहे थे। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपियों की पहचान महाराजपुर के गंगागंज निवासी धीरेंद्र और लालापुरवा निवासी मोहित यादव के रूप में हुई।