बिधनू में शनिवार को अलग-अलग गांव में साइकिल से फेरी लगाकर अवैध रूप से देसी शराब बेच रहे दो युवकों को पुलिस ने 30 क्वार्टर के साथ पकड़ा। पुलिस टीम ने रमजीपुरवा गांव के बाहर पान की गुमटी के पास एक युवक को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 15 क्वार्टर शराब के बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम रमजीपुरवा निवासी चंदन बताया। वहीं, मझावन गांव में बरातशाला के पास एक युवक शराब बेचते मिला। तलाशी में उसके पास से भी पुलिस ने 15 क्वार्टर बरामद किए। पूछताछ में उसने अपना नाम पिपरगवां निवासी ओमजी बताया। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।