फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रेलवे पटरियों के ज्वाइंटर चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 03 Nov 2025 08:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार देर रात को सूचना के आधार पर पुलिस ने अकील कंपाउंड के पास से बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान रेलबाजार निवासी एहतेशाम उर्फ रॉबर्ट उर्फ गोलू और पीएसी मोड़ साहदुल्लापुर निवासी नितिन मिश्रा के रूप में हुई। आरोपियों के पास से छह रेलवे पटरियों को जोड़ने वाले ज्वाइंटर, एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि वे ज्वाइंटर पीएसी पुल के नीचे रेलवे पटरियों के किनारे से चुराकर उसे कबाड़ में बेचते थे। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि रेलवे का मामला होने के चलते जीआरपी और आरपीएफ से कार्रवाई के लिए संपर्क किया था। दोनों ने एक दूसरे पर कार्रवाई की बात टाल दी। इस पर पुलिस की ओर से उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें