फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Suicide: शादी के दो माह बाद ट्यूशन शिक्षक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 29 Jun 2025 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ट्यूशन शिक्षक ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रावतपुर के रोशननगर निवासी ट्यूशन शिक्षक मोहम्मद अहमद (32) ने शादी के दो माह बाद शनिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। मोहम्मद अहमद के पिता अयूब असांरी ने बताया कि बेटे ने 11 अप्रैल को ही जेके जूट मिल के पास रहने वाली गुलशन परवीन संग प्रेम विवाह किया था। शनिवार को वह पत्नी को उसके मायके छोड़ने गया था। वहां से लौटने के बाद सब कुछ सामान्य रहा। रात में कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब देर तक नहीं उठा तो मां जगाने गईं। कमरे में बेटे का शव फंदे से लटका देखा तो बेसुध हो गईं। पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। परिवार के सदस्य आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं बता सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें