फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जाजमऊ गंगापुल पर गिट्टी लदा ट्रक खराब, हाईवे पर लगा जाम

Tue, 09 Sep 2025 11:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाजमऊ नए गंगापुल पर मंगलवार गिट्टी लदा ट्रक अचानक पुल के बीच में खराब हो गया। इससे कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन बाधित हो गई और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से खराब ट्रक को हटवाने के बाद वाहनों आवागमन शुरू करवाया। कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी ट्रक चालक शमीम अहमद झांसी से गिट्टी लादकर बस्ती जा रहा था। जाजमऊ नए गंगापुल पर अचानक ट्रक खराब हो गया था जिससे ट्रक पुल के बीचोबीच खड़ा हो गया। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक खराब होने से जाम लगा था, उसे क्रेन से हटवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें