बाबूपुरवा निवासी शिफा ने पति तौफीक अहमद पर निकाह के दो माह बाद ही तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। उसने पति, सास, ननद व देवर के खिलाफ बाबूपुरवा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि इसी साल फरवरी में घंटाघर स्थित होटल में निकाह किया था। आरोप लगाया कि दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मारपीट, गाली गलौज कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद तलाक दे दिया। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।