फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 13 घंटे देर से आ रही ट्रेनें, भटकते रहे यात्री, 927 ने टिकट लौटाए

Sun, 30 Mar 2025 08:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ट्रेनों की लेटलतीफी की यात्रियों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तो समय की बर्बादी और दूसरा गर्मी की वजह से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को 27 स्पेशल व एक्सप्रेस ट्रेनें एक से 13 घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंची। इनमें 20818 भुवनेश्वर तेजस राजधानी तीन घंटे देरी से आई। डायवर्जन सहित कई रूटों पर अत्यधिक लोड की वजह से ट्रेनें लेट हो रही हैं। यह तब है जब लखनऊ रूट की कई ट्रेनें निरस्त हैं तो कुछ डायवर्ट होकर चल रही हैं। घंटों लेटलतीफी के कारण यात्रियों को सेंट्रल पर कई घंटे बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। देरी से चल रही ट्रेनों में फंसे यात्री शौचालय में पानी न होने व गंदगी के कारण परेशान रहे। करीब 927 यात्रियों ने टिकट वापस किए और 153 ने दूसरी ट्रेन व अन्य साधनों से रवाना हुए।

विज्ञापन

ये ट्रेनें आई देरी से
- 04089 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल 13 घंटे।
- 04429 भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल 11 घंटे।
- 04437 कटिहार-दिल्ली स्पेशल 11.30 घंटे।
- 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 10 घंटे।
- 03698 दिल्ली-गया-आनंद विहार स्पेशल 06 घंटे।
- 05303 गोरखपुर महबूब नगर स्पेशल 06 घंटे।
- 02563 बरौनी-दिल्ली स्पेशल 06.30 घंटे।
- 15634 गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 04 घंटे।
- 12487 सीमांचल एक्सप्रेस 03.45 घंटे।
- 07076 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल 09.30 घंटे।
- 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 04 घंटे।
- 64211 लखनऊ-कानपुर मेमू 03 घंटे।
- 12566 बिहार संपर्क क्रांति 03 घंटे।
- 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल 05 घंटे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें