जरीब चौकी क्रॉसिंग पर बुधवार सुबह यात्री ने उत्सर्ग एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर दी। यात्री उतरकर चला गया लेकिन ट्रेन 10 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान क्रॉसिंग बंद होने भीषण जाम लग गया। छपरा से फर्रुखाबाद जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस बुधवार सुबह कानपुर सेंट्रल स्टेशन होते हुए अनवरगंज पहुंची। दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन फर्रुखाबाद के लिए निकली तो जरीब चौकी क्रॉसिंग बंद कर दी गई। जरीब चौकी क्रॉसिंग पर किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। बंद क्रॉसिंग के बीच में ट्रेन खड़ी होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 10:09 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।