फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: व्यापारियों को एक्स-पार्टी मामलों में फिर सुनवाई का मौका देने की मांग, SGST अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Fri, 20 Mar 2026 07:52 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में व्यापारियों ने एक्स-पार्टी मामलों में दोबारा सुनवाई का मौका देने की मांग उठाई है। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एसजीएसटी के अपर आयुक्त ग्रेड-एक, जोन-2 वीपी राम से लखनपुर स्थित कार्यालय में मुलाकात की।
विज्ञापन
अपनी मानगो के लिए एकत्र हुए व्यापारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस दौरान व्यापारियों ने जिला व्यापार बंधु की बैठक में केवल पंजीकृत संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल किए जाने की मांग के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने वैट और जीएसटी से जुड़े मामलों में आ रही दिक्कतों को भी प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों ने कहा कि कई मामलों में बिना पक्ष सुने एक्स-पार्टी आदेश जारी हो जाते हैं, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे मामलों में दोबारा सुनवाई का अवसर दिया जाना चाहिए। इसके अलावा अपीलीय मामलों में भी व्यापारियों और उद्यमियों के पक्ष में निर्णय न होने की समस्या रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कारोबार प्रभावित है, ऐसे में छापेमारी की कार्रवाई न की जाए। कागजात पूरे होने के बावजूद गाड़ियों को रोके जाने पर भी आपत्ति जताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें