फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लाइफ इंश्योरेंस में लाभ का झांसा देकर ठगों ने हड़प लिए 20.66 लाख, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 Mar 2024 11:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में चकेरी के श्यामनगर निवासी व्यक्ति को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया। लाइफ इंश्योरेंस में लाभ का झांसा देकर ठगों ने 20.66 लाख हड़प लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने लाइफ इंश्योरेंस के साथ पेंशन बेनीफिट फंड का लालच देकर झांसे में लेकर 20 लाख रुपये से ज्यादा की चपत लगा दी। पीड़ित को जब धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


श्यामनगर निवासी उमेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि 25 दिसम्बर को उनके पास मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के नाम से एक फोन आया और कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी एजेंट बताते हुए कहा कि कंपनी ने कुछ चुनिंदा उपभोक्ताओं को पेंशन बेनिफिट फंड का अतिरिक्त लाभ देने के लिए चुना है। बताया कि आपके पुराने एजेंट ने ये बात छुपाकर रकम हड़पने का प्रयास किया जबकि 2017 में दस हजार रुपये इस फंड में ट्रांसफर भी किए गए हैं लेकिन उसने बाकी राशि छुपाकर हड़पने के लिए कंपनी में एक लेटर भी दिया है।

 
विज्ञापन

बातचीत के दौरान साइबर ठग ने उन्हें बातों में उलझाकर तीन लाख रुपये पेंशन फंड के नाम पर जबकि 4.83 लाख रुपये प्रीमेच्योर फंड निकासी के नाम पर टैक्स के रूप में जमा करा लिए। इसके बाद फाइल अप्रूव कराने से लेकर कई तरह के बहाने बनाकर करीब 12.34 लाख रुपये और जमा कराकर कुल 20.66 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित को जब साइबर ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें