चकेरी में नवविवाहिता ने सोमवार शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शिवकटरा के पास रहने वाले अमित कनौजिया प्राइवेट कर्मी हैं। परिवार में मां शकुंतला और उसकी नवविवाहिता पत्नी अंजली (20) रहती थी। बताया कि चार फरवरी को अंबेडकरनगर निवासी अंजली से मंदिर में शादी की थी। मां घरों में काम करने जाती है। सोमवार शाम अंजली घर में अकेली थी। इसी बीच उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां काम से लौटी तो उसे फंदे पर लटका देख चीख पड़ीं। अमित को सूचना दी। चकेरी इंस्पेक्टर के मुताबिक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में यदि परिजन तहरीर देंगे कार्रवाई की जाएगी।