फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बाग की रखवाली कर रहे तीन बुजुर्गों को कार ने रौंदा, तीनों की मौत

Mon, 12 Jun 2023 05:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के बिल्हौर में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन बुजुर्गों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
बिल्हौर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के कमसान ग्राम पंचायत के माखनपुरवा गांव में लखनऊ-इटावा राजमार्ग किनारे बाग की रखवाली कर रहे तीन बुजुर्गों को तेज रफतार कार ने रौंद दिया। दुर्घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मृतक ग्राम प्रधान का भाई है। ग्राम प्रधान जय सिंह यादव ने बताया कि सोमवार को उनके माखनपुरवा गांव के अहिबरन सिंह (65), टीकापुरवा के घसीटे (60) और उनके बड़े भाई सुरेंद्र सिंह (60) सड़क किनारे लगे बाग की रखवाली कर रहे थे। तभी ककवन की ओर जा रही एक तेज रफतार कार ने सड़क के करीब 40 फीर दूर खाईं पार कर बैठ उक्त तीनों को रौंद दिया और खेतों में जाकर पलट गई। दुर्घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें