कानपुर में ट्रेनों की रफ्तार धीमी होते ही यात्रियों के मोबाइल और सामान पर झपट्टा मारने वाले तीन आरोपियों बाबूपुरवा की सफेद कॉलोनी निवासी शादाब खान उर्फ साहिल, अरबाज और मोहम्मद आसिफ उर्फ ब्रावो को जीआरपी ने गिरफ्तार किया। जीआरपी के अनुसार आरोपी आउटर पर छिपकर ट्रेन के धीमे होने पर खिड़की या दरवाजे के पास बैठे यात्रियों का झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लेते थे। उनके कब्जे से तीन मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये बताई गई।