फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एटीएम से छेड़छाड़ करने वाले तीन गिरफ्तार, एसटीएफ और रेलबाजार पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 25 Dec 2022 08:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में एसटीएफ और रेलबाजार पुलिस ने शनिवार रात रेलबाजार स्थित इंदिरा निकेतन स्कूल के पास लगे एटीएम से छेड़छाड़ कर रहे तीन शातिरों दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से 10 हजार रुपये और 45 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, एसटीएफ यूनिट के दरोगा लान सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कानपुर देहात के ग्राम महकापुर निवासी निशांत कुमार, विजय सिंह, ग्राम मूसानगर निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दस हजार रुपये नकद, विभिन्न बैंकों के 45 एटीएम कार्ड, चेकबुक, आधार कार्ड, पेनकार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। रविवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें