महाराजपुर थानाक्षेत्र के नरवल मोड़ के भारतपुरवा की रहने वाली अर्चना देवी पत्नी मोनू पाल के नाम से अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान है। बुधवार रात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर लगभग चालीस हजार रुपये व एक पेटी अंग्रेजी शराब पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार सुबह दुकान पहुंचे पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दो चोर वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।