फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ये कलर तुम पर ठीक लगेगा...बोलकर शोहदे ने कमेंट किया तो युवती ने पुलिस के हवाले किया

Wed, 24 Dec 2025 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ये कलर तुम पर ठीक लगेगा... कल्याणपुर बाजार में कपड़े खरीदने गई युवती से शोहदे ने इस तरह कमेंट किया तो युवती ने शोहदे को पुलिस के हवाले कर दिया। युवती की निडरता की बाजार में हर कोई सराहना कर रहा है। कल्याणपुर थानाक्षेत्र मे रहने वाली एक युवती ने बताया कि वह शाम करीब पांच बजे कल्याणपुर पनकी रोड पर कुछ सामान लेने गई थी। पनकी रोड क्रॉसिंग के पास एक दुकान में कपड़े देख रही थी, इसी दौरान बाइक से आए दो शोहदों ने, ये कलर तुम ठीक लगेगा... बोलकर कमेंट करना शुरू कर दिया। जब युवती ने उनसे कहा कि वो उन लोगों को नहीं जानती, इस तरह क्यों बोल रहे हो। इस दोनों बदतमीजी करने लगे। इस पर युवती ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई । युवती ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। युवती की निडरता की बाजार में हर कोई सराहना कर रहा है।  कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया की युवती ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें