कल्याणपुर में रिटायर्ड रोडवेज कर्मी के सूने घर से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। शातिर सीसी कैमरे में कैद हो गया। आवास-विकास तीन निवासी रामकुमार रोडवेज से रिटायर्ड हैं। वो पत्नी माया देवी के साथ रहते हैं। बेटा मयंक हैदराबाद में मेडिकल सेक्टर में काम करता है। पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह पत्नी माया लखनऊ स्थित भाई के घर पर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रामकुमार बड़ी बेटी के घर उत्तराखंड गए थे। रविवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख चोरी की जानकारी दी। देर शाम घर पहुंची माया देवी ने बताया कि चोर मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी और 10 हजार की नकदी ले गए। कल्याणपुर इंस्पेक्टर राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।