पोल से नीचे गिरा क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
बिधनू के अफजलपुर गांव स्थित इंदिरानगर फेज दो सोसाइटी में सोमवार रात चोरों ने ढाई सौ केवीए ट्रांसफार्मर से करीब चार लाख रुपये का तांबा चोरी कर लिया। अवर अभिंयता ने बिधनू थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार देररात घने कोहरे के बीच चोरों ने पोल से ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसके अंदर का तांबा निकाल लिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पोल से नीचे गिरे पड़े क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को देखकर पुलिस को सूचना दी। बिधनू अवर अभियंता करन सिंह ने बताया कि अभी हाल ही में सोसाइटी के लिए नई लाइन खींचकर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया था। अभी ठेकेदार द्वारा विभाग को लाइन सुपुर्द नही की गई है। जिसके चलते अभी बिजली आपूर्ति भी शुरू नहीं हुई थी। चोरों ने ट्रांसफार्मर के अंदर का तांबा चोरी कर लिया, इससे करीब चार लाख का नुकसान हो गया है। थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जाएगी।