फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दरोगा की बेटी से मांगी 10 लाख की रंगदारी, हत्या की दी धमकी

Wed, 14 Oct 2026 06:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी में दरोगा की बेटी के व्हाट्सएप नंबर पर कॉल व मैसेज कर युवक ने 10 लाख की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोयलानगर निवासी विनोद कुमार सिंह झांसी जीआरपी में दरोगा हैं। उनकी बेटी अंजली ने पुलिस को बताया कि बीती 12 अक्तूबर को उनके व्हाट्सएप नंबर पर अंकित कुमार नाम के युवक की व्हाट्सएप कॉल व मैसेज आया। युवक ने गालीगलौज करते हुए 10 लाख की रंगदारी मांगी। पिता, मां अनीता व मामा की हत्या की धमकी दी। युवती के अनुसार युवक ने उन्हें बताया कि वह कई बार जेल जा चुका है। उसके ऊपर 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें