कानपुर के जीडी गोयंका में छात्रा को 15 अगस्त के कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस का इंतजार करते समय हार्ट अटैक आ गया। छात्रा को आनन-फानन संजीवनी अस्पताल फिर कार्डियोलॉजी लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया। कल्याणपुर निवासी छात्रा सृष्टि गुप्ता छठी कक्षा की छात्रा थी। छात्रा की मेडिकल हिस्ट्री रही है। उसको दौरे आते थे।