फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रक की चपेट में आकर छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा, तोड़फोड़

Tue, 06 Dec 2022 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
छात्र कृष्णा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्हौर के कटरा बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने मंगलवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र कृष्णा (14) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक व परिचालक ट्रक छोड़कर भाग गए। छात्र की मौत से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। जीटी रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इस दौरान लगभग 40 मिनट तक यातायात अवरुद्ध रहा। कृष्णा परीक्षा के लिए पेन-पैड व अन्य सामग्री खरीदने बिल्हौर गया था। लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें