कानपुर के हर्ष नगर में पानी की पाइप लाइन को लेकर दो गुटों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। मनोज कुमार पांडेय, डीसीपी सेंट्रल कानपुर, के अनुसार इस मारपीट में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं और अब हालात काबू में हैं। बताते हैं कि झगड़ा करने वाले लोग पुलिस को देखकर भी नहीं माने। पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ी गईं।