फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चकरपुर मंडी चेकपोस्ट पर कर्मचारियों से अभद्रता, पीड़ित ने थाने में शिकायत की

Tue, 13 Oct 2026 11:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सचेंडी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकरपुर मंडी समिति के चेकपोस्ट पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने एक व्यापारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। तहरीर के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रकों की आवाजाही नियंत्रित करने के दौरान एक कारोबारी कथित तौर पर अवैध रूप से जा रहे ट्रक को निकलवाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर वह मारपीट पर आमादा हो गया। आरोप है कि उसने चेकपोस्ट में घुसकर सरकारी रजिस्टर और पर्चियां फेंककर बिखेर दीं। कर्मचारियों को नौकरी नहीं करने देने और जान से मारने की धमकी भी दी। जिसपर मंडी कर्मचारियों ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें