रावतपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित हुई कार अचानक नाले में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वाहन सीधे नाले में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।