फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: होली पर पिट रही स्पेशल ट्रेनें, 25 घंटे तक लेट, यात्री हुए परेशान

Sat, 15 Mar 2025 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली पर नियमित ट्रेनों की वजह से स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इस वजह से करीब 12 से 20 ट्रेनें 25-25 घंटे तक देरी से आ रही हैं। ये ट्रेनें प्रयागराज वाया कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी होकर गुजरती हैं। इनमें सबसे ज्यादा गोविंदपुरी स्टेशन से होकर जाने वाली ट्रेनें हैं। इस बजे से यात्रियों को घंटों ट्रेन में ही गुजरना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ खाने-पानी की समस्या भी हो रही है । कई यात्रियों ने ट्रेनों में भीड़ के साथ शौचालय में पानी न होने व गंदगी की शिकायम सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की।
विज्ञापन


ये ट्रेनें हो रही लेट
- 03011 हावड़ा-आनंद विहार स्पेशल 25 घंटे।
- 02525 कामाख्या-आनंद विहार स्पेशल 06:30 घंटे।
- 03698 दिल्ली-गया स्पेशल 05:30 घंटे।
- 04070 कटिहार-आनंद विहार स्पेशल 10:30 घंटे।
- 04723 बीकानेर-गुवाहाटी स्पेशल 03 घंटे।
- 04065 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल 11:30 घंटे।
- 04075 कामाख्या-नई दिल्ली स्पेशल 9.30 घंटे।
- 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 7 घंटे।
- 14117 कालिंदी एक्सप्रेस सवा घंटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें