फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिजली के तारों से निकली चिंगारी, पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 15 Apr 2023 03:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गेहूं की फसल जली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में ईश्वरी गंज के बिनौर में शनिवार दोहपर साढे बारह बजे खेतों से निकली दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड के एचटी लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सवा छह बीघा में गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी। खेतों पर काम कर रहे लोगों ने खंबे के पास से धुआं उठता देख चिल्लाते हुए ग्रामीणों को बुलाया तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की दो गाड़ियों और ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह सवा बीघा फसल को बचाया जा सका। वहीं आग के कारण लगभग 5 बीघा गेहूं की फसल जल गई। लेखपाल बिनौर आनंद पांडे ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया व सरकार से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें