चकेरी थानाक्षेत्र में संपत्ति से बेदखल होने के बाद भी बेटे-बहू ने वृद्ध माता-पिता से मारपीट की। दंपती ने डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता से शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर चकेरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। गदियाना नई बस्ती निवासी महताब अहमद रेलवे से रिटायर्ड है। पेंशन के जरिए वह अपना और पत्नी का भरण पोषण कर रहे है। बेटे नईम अहमद की गलत हरकतों के चलते 2022 में प्रापर्टी से बेदखल कर दिया था। आरोप है कि बेटा और बहू सबीना जबरन प्रापर्टी नाम कराने और पेंशन के रुपयों को लेकर प्रताड़ित करते है। विरोध करने पर गालीगलौज करने के साथ मारपीट भी करते हैं। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बेटे-बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।