फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: यूपीसीडा की जमीन पर अवैध खनन कर मिट्टी चोरी, चार पर रिपोर्ट

Sat, 09 Aug 2025 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिठूर थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिठूर थानाक्षेत्र के लक्ष्मनपुर से शादीपुर जाने वाली सड़क पर कुकुरादेव के पास यूपीसीडा की अधिग्रहण की गई जमीन पर खनन करके माफिया मिट्टी खोद ले गए। यूपीसीडा के अधिकारी पर चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। यूपीसीडा के सिविल निर्माण खंड आठ अधिकारी बीपी मौर्या ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2006 से 2009 के बीच मंधना के आठ गांवों की भूमि अधिग्रहीत की गई थी। 21 जून की रात कुकरादेव में अवैध खनन कर मिट्टी चोरी की गई। पता चला कि वैगन आर सवार 3-4 लोगों ने बैठकर डंपर व जेसीबी लगाकर अवैध खनन कर मिट्टी चोरी कराई है। बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायन विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अजीत यादव उर्फ रज्जा, शुभम त्रिवेदी, लालू गौतम, अर्पित पांडेय पर सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान निवारण अधिनियम, खान व खनिज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें