फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डेंगू के छह और स्वाइन फ्लू का एक रोगी मिला, नोडल अधिकारी ने की सतर्क रहने की अपील, जारी की गाइडलाइन

Sat, 03 Oct 2026 09:47 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में डेंगू के छह नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है, जबकि दहेली सुजानपुर क्षेत्र में स्वाइन फ्लू का भी एक नया मामला सामने आया है। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
डेंगू और स्वाइन फ्लू का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में शुक्रवार को डेंगू के छह और स्वाइन फ्लू का एक रोगी मिला। दहेली सुजानपुर क्षेत्र में स्वाइन फ्लू का नया मरीज चिह्नित हुआ है। वहीं, 24 घंटों में मेडिकल कॉलेज, उर्सला जिला अस्पताल और निजी पैथोलॉजी लैब में कराई गई जांच में डेंगू के छह नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने सलाह दी है कि लोग अपने आसपास पानी जमा न होने दें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और तेज बुखार या सर्दी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें