फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डेंगू के छह रोगी मिले, मच्छरों से बचाव के करें ये उपाय

Sat, 24 Oct 2026 08:01 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर में डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। रोजाना डेंगू के रोगी नए-नए क्षेत्रों से मिल रहे हैं। शनिवार को भी डेंगू के छह नए मामले सामने आए, जिसमें चार, सात, 10, 31, 38 और 40 वर्ष तक के रोगी शामिल हैं। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि डेंगू के रोगी हर रोज मिल रहे हैं। सभी प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जा रही है और लोगों को जागरुक किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचाव के पूरे उपाय करें, ताकि डेंगू के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें