कानपुर मेंं सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को मुस्लिम होने की सजा मिल रही है। वहीं, भगवान के मंदिर के लिए दिए गए चंदा चोरी के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। यह बातें उन्होंने सोमवार को कानपुर देहात से लखनऊ जाते समय शहर के हाईवे पर स्वागत के दाैरान कही। उन्होंने कहा कि आजम खान ने गरीब बच्चों के लिए यूनिवर्सिटी बनाई। इस पर उन्हें सजा दी जा रही है। स्वागत करने वालों में प्रदेश सचिव आशीष चौबे, शगुन पांडेय, जैन यादव, सौरभ यादव, योगेश तिवारी कृष्णम तिवारी आदि रहे।