फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: निजी जानकारी साझा करना पड़ा महंगा, ऑटो चालक ने की सेंधमारी, महिला के घर से आठ लाख की चोरी

Mon, 23 Nov 2026 01:21 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा क्षेत्र के मनोहर नगर में बंद मकान में चोरों ने लाखों की चोरी की। पूरा परिवार शादी में बिल्हौर गया था। 
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान व घटना की जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा में महिला को मायके शादी में जाना उस वक्त भारी पड़ गया, जब यह बात उन्हें बस अड्डे तक छोड़ने वाले ऑटो चालक की जानकारी में आ गई। ऑटो सवार बर्रा दो निवासी रचना परिवार की एक और महिला के साथ 21 नवंबर की दोपहर कन्नौज जाने के लिए ऑटो से जा रही थी और रास्ते में बातें करते हुए उनके मुंह से निकल गया कि घर तीन-चार दिन तक खाली रहेगा। बस यह बात ऑटो चालक ने सुन ली। 23 को जब रचना बर्रा स्थित घर लौटी तो ताले टूटे पड़े थे और अलमारी भी खुली थी। चोर करीब सात-आठ लाख का माल समेट ले गए थे। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें वही ऑटो चालक रचना के घर में प्रवेश करता दिखा। अब बर्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें