फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शहरकाजी मौलाना मुफ्ती बोले- आई लव मोहम्मद लिखना अपराध या नई परंपरा नहीं

Thu, 18 Sep 2025 09:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शहरकाजी मौलाना मुफ्ती ने रावतपुर थाने में 25 युवाओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को असंवैधानिक कार्रवाई बताकर इसे हटाने की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस कमिशनर को ज्ञापन देते शहरकाजी मौलाना मुफ़्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आई लव मोहम्मद लिखना किसी भी तरह का अपराध या नई परंपरा नहीं है। यह इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाली खुशी का एक हिस्सा है जो हर साल मनाया जाता है। यह बात शहरकाजी मौलाना मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को ज्ञापन देते हुए कही। उन्होंने रावतपुर थाने में 25 युवाओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को असंवैधानिक कार्रवाई बताकर इसे हटाने की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने जांच का आश्वासन दिया है। उनके साथ नायब शहर काजी कारी मोहम्मद सगीर आलम हबीबी, मौलाना असगर अली यार अल्वी, मौलाना रजी अहमद अमजदी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें