सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले भूमाफिया के खिलाफ कमिश्नरी पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। भूमाफिया लिस्ट से दुर्दांत विकास दुबे का नाम हटेगा तो विधायक इरफान, जय बाजपेई समेत सात नए नाम शामिल किए जाएंगे। गंगा मेला के बाद अधिकारी इस सूची का अवलोकन कर कार्रवाई करेंगे।
बता दें कि शहर में पूर्व में विभिन्न थानों से करीब 34 बड़े भूमाफिया की सूची बनी थी, जिन पर सरकारी जमीनों पर कब्जे करने का आरोप था। पुरानी सूची में फेरबदल करके इस बार इसमें इजराइल आटा वाला, रिजवान सोलंकी, समेत कटरी के तीन नए नाम भी जोड़े गए हैं। सूत्रों के अनुसार, पूर्व में तैयार सूची में नाम बढ़ाने और घटाने में भी पुलिस कर्मी खेल कर रहे थे। सूची में कुछ ऐसे लोगों का भी नाम शामिल किया गया था, जिन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जे नहीं किए।