अचानक खराब हुई ट्रैफिक पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फतेहपुर दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक सामने आई है। राहुल गांधी के काफिले में चल रही कानपुर ट्रैफिक पुलिस की एक गाड़ी फतेहपुर बॉर्डर के छिवली गांव में अचानक से खराब हो गई।ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कानपुर ट्रैफिक पुलिस की दो गाड़ियां राहुल गांधी के काफिले में शामिल थीं। इन दो गाड़ियों में से एक छिवली गांव के पास खराब हो गई, जिससे काफिले की व्यवस्था में कुछ देर के लिए बाधा उत्पन्न हुई। सुरक्षा अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए खराब हुई गाड़ी को हटवाया और काफिले को आगे बढ़ाया।