फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: राहुल गांधी के काफिले में सुरक्षा चूक, फतेहपुर बॉर्डर पर खराब हुई एस्कॉर्ट गाड़ी, अधिकारियों ने हटवाया

Fri, 17 Oct 2025 11:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: राहुल गांधी के फतेहपुर दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में लगी कानपुर ट्रैफिक पुलिस की एक गाड़ी फतेहपुर बॉर्डर के छिवली गांव में खराब हो गई। इससे काफिले में कुछ देर के लिए व्यवधान उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन
अचानक खराब हुई ट्रैफिक पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फतेहपुर दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक सामने आई है। राहुल गांधी के काफिले में चल रही कानपुर ट्रैफिक पुलिस की एक गाड़ी फतेहपुर बॉर्डर के छिवली गांव में अचानक से खराब हो गई।ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कानपुर ट्रैफिक पुलिस की दो गाड़ियां राहुल गांधी के काफिले में शामिल थीं। इन दो गाड़ियों में से एक छिवली गांव के पास खराब हो गई, जिससे काफिले की व्यवस्था में कुछ देर के लिए बाधा उत्पन्न हुई। सुरक्षा अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए खराब हुई गाड़ी को हटवाया और काफिले को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें