नवाबगंज थानाक्षेत्र के गंगानगर ख्यौरा बांगर निवासी सचिन कुमार प्रयागराज के थाना औद्योगिक क्षेत्र में हेड कांस्टेबल हैं। उनके अनुसार एसबीआई में उनका खाता है। तीन अगस्त को बैंकिंग एप योनो डाउनलोड करने पर ओटीपी आया। ओटीपी पर आए लिंक को खोलते ही कुछ ही सेकेंड में 49़,999 रुपये खाते से कटने का मैसेज प्राप्त हुआ। कार्ड और खाता ब्लॉक कर साइबर सेल में शिकायत की। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल से रकम रिफंड कराने का प्रयास किया जा रहा है।