कल्याणपुर में पिता-पुत्र पर मकान बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने के आरोप में होमगार्ड की पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इंदिरानगर की गुप्ता सोसाइटी निवासी रीना मिश्रा ने पुलिस को बताया कि पति संदीप कुमार मिश्रा होमगार्ड हैं और कैंसर से पीड़ित हैं। करीब एक साल पहले बैरी अकबरपुर निवासी सोनू तिवारी ने अपने पिता सुरेश कुमार तिवारी के नाम का मकान 41.50 लाख रुपये में दिखाया था। एडवांस के रूप में पांच लाख लेकर हड़प लिए। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।