पुलिस लाइन में कार्यरत सिपाही राहुल कुमार का मोबाइल का नंबर दूसरे बैंक खाते में भी लिंक हो गया। इस कारण उनके 17 हजार रुपये बहराइच के नानपारा के बैंक खाते में चले गए। सिपाही ने ई-वालेट के प्लेटफार्म से डिजिटल सोना खरीदने के बाद बेचा था। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। बुधवार को पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की। इस पर सीपी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।