फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खराब मशीन भेज कर 14.23 लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Oct 2026 11:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
स्वरूपनगर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वरूप नगर निवासी अहमद फरजान ने फरीदाबाद की मेसर्स साहिल ग्राफिक से 11 जून 2021 को 14.23 लाख रुपये में मास्क बनाने वाली मशीन खरीदी थी। आरोप है कि मशीन काम नहीं कर रही थी। फरजान ने सितंबर 2021 से सितंबर 2022 तक ई-मेल और व्हाट्सएप से कंपनी संचालक साहिल खान से शिकायत की। कई बार इंजीनियर आने के बावजूद मशीन चालू नहीं हुई। इस बीच वारंटी का समय भी समाप्त हो गया। इंजीनियर और सेवा के रुपये लेने के बाद भी मशीन ठीक नहीं हुई। फरजान ने कंपनी संचालक को फोन कर मशीन ठीक कराने या रकम वापसी की बात की। आरोप है कि साहिल खान ने रुपये भूलने को कहा और अपहरण व हत्या की धमकी दी। स्वरूप नगर थाना प्रभारी ने कारोबारी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें