फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मंधना-सचेंडी से होगी रिंग रोड निर्माण की शुरुआत, 28 फरवरी को खुलेंगे टेंडर

Sun, 26 Feb 2023 10:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

15 साल से बहुप्रतीक्षित 93 किलोमीटर लंबे छह लेन के रिंग रोड का निर्माण एनएचएआई कराएगा। नगर, देहात और उन्नाव जिल में निर्माण के लिए इसे चार हिस्सों (पैकेज) में बांटा गया है। पहले चरण के तहत मंधना से सचेंडी तक 22 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए सवा महीने पहले टेंडर जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रिंग रोड निर्माण की शुरुआत मंधना-सचेंडी क्षेत्र से होगी। छह लेन के रिंग रोड के इस हिस्से के साथ ही सचेंडी से रमईपुर तक निर्माण के टेंडर 28 फरवरी को पड़ेंगे। तकनीकी और वित्तीय परीक्षण कर मार्च में कार्यादेश जारी होने के साथ ही शिलान्यास की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सब कुछ तय समय पर हुआ तो 2026 की होली तक इस मार्ग पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।
विज्ञापन


इससे दिल्ली की ओर से बुंदेलखंड की तरफ आने-जाने वाले वाहन जीटी रोड के शहरी हिस्से में नहीं आएंगे। 15 साल से बहुप्रतीक्षित 93 किलोमीटर लंबे छह लेन के रिंग रोड का निर्माण एनएचएआई कराएगा। नगर, देहात और उन्नाव जिल में निर्माण के लिए इसे चार हिस्सों (पैकेज) में बांटा गया है। पहले चरण के तहत मंधना से सचेंडी तक 22 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए सवा महीने पहले टेंडर जारी हो चुके हैं।

पिछले महीने रिंग रोड के चौथे चरण के तहत सचेंडी से रमईपुर तक 26 किलोमीटर निर्माण के लिए भी टेंडर जारी हो चुके हैं। पहले चरण का निर्माण होने से जीटी रोड मंधना से सचेंडी में एनएच-2 में जुड़ जाएगा। इसी तरह चौथे चरण के तहत मार्ग निर्माण से सचेंडी रमईपुर में कानपुर-सागर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएगा। दूसरे चरण के तहत मंधना से आटा (उन्नाव) और तीसरे में आटा से रमईपुर तक छह लेन की सड़क बनेगी। तीसरे चरण के टेंडर जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई के अनुसार दूसरे चरण के टेंडर भी तैयार कर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भेज दिए गए हैं। रिंग रोड के इस हिस्से के टेंडर दो-चार दिन में जारी होने के संकेत दिए गए हैं। रिंग रोड निर्माण के लिए जमीन अर्जित कर ली गई है। अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) के माध्यम से काश्तकारों को मुआवजा दिया जा रहा है। 

रिंग रोड छह लेन का बनेगा। पहले और चौथे चरण के टेंडर 28 फरवरी को पड़ेंगे। मार्च में टेक्निकल बिड और फाइनेंशियल बिड की जांच होगी। निर्माण के लिए चयनित कंपनी को कार्यादेश जारी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके बाद रिंग रोड के शेष हिस्से का निर्माण होगा। सन् 2026 की होली तक निर्माण पूरा होगा।- प्रशांत दुबे, परियोजना निदेशक, एनएचएआई


- 93 किमी : रिंग रोड की लंबाई
- 14000 करोड़ : निर्माण लागत
- 03 साल है निर्माण अवधि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें