हिंदी की वरिष्ठ कथा लेखिका और भारतीय स्टेट बैंक की सेवानिवृत्त अधिकारी संध्या त्रिपाठी का शनिवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा स्वरूपनगर स्थित टेंपल टावर स्थित आवास से निकाली गई। भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जनवादी लेखक संघ की सचिव अनीता मिश्रा, प्रताप साहनी ने बताया कि उन्होंने समाज की रूढ़ियों, पाखंड और महिलाओं के जीवन से जुड़े ज्वलंत सवालों को बेबाकी और संवेदनशीलता के साथ उठाया। अमरीक सिंह दीप, डॉ. केए फारुख, देव कबीर, राजेश अरोरा, रोहित टंडन, मौली सेठ, पूजा अग्रवाल, डॉ. आलोक वाजपेयी आदि ने अंतिम विदाई दी।