फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बार एसोसिएशन चुनाव में राम नवल कुशवाहा बने कोषाध्यक्ष, 1409 मत मिले

Mon, 28 Oct 2024 03:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बार एसोसिएशन चुनाव में मतगणना के तीसरे और अंतिम दिन सोमवार को कोषाध्यक्ष और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी गई। 
विज्ञापन
राम नवल कुशवाहा बने कोषाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार एसोसिएशन चुनाव में मतगणना के तीसरे और अंतिम दिन सोमवार को कोषाध्यक्ष और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के मतों की गणना हुई। राम नवल कुशवाहा ने कांटे की टक्कर के बाद श्याम कुमार दीक्षित को 84 मतों से हराकर कोषाध्यक्ष पद हासिल किया। राम नवल कुशवाहा को 1409 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे श्याम कुमार दीक्षित को 1325 मत प्राप्त हुए। कमल कुमार वर्मा को 811, अनीता पांडे को 780 जबकि सुरेश चंद्र केसवानी को 663 मत मिले। छह कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुने गए प्रत्याशियों में रिंकी को 421, अमित कुमार गुप्ता को 382, कनक किशोर मिश्रा को 352, कुलदीप तिवारी को 334, अनुराग सिंह सेंगर को 295 व वत्सल सिंह को 286 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें