फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बारिश, मेट्रो और ई-बस ने सुधारे शहर के हालात, प्रदूषण पर लगाया ब्रेक

Tue, 25 Jan 2022 04:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कई सालों बाद इस बार ठंड में भी शहर का वातावरण अच्छा बना हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में 700 से 800 तक जा चुका एक्यूआई, इस बार 100 से 250 के बीच सिमट कर रह गया है। जानकारों के मुताबिक बारिश, मेट्रो और ई-बस चलने से वायु प्रदूषण पर काफी हद तक रोक लगी है। 
विज्ञापन
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कई सालों बाद इस बार ठंड में भी शहर का वातावरण अच्छा बना हुआ है। पिछले सालों में 700 से 800 तक जा चुका एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) इस बार 100 से 250 के बीच बना हुआ है।

 

जानकारों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से धूल के कण बैठ गए हैं। वहीं मेट्रो और ई-बसों के संचालन से भी कुछ हालात सुधरे हैं। मेट्रो और ई-बसों के संचालन के समय भी यह बात कही गई थी कि इनके चलने से वायु प्रदूषण पर काफी हद तक रोक लगेगी।

 

इसके अलावा सड़कें भी ठीक होने से धूल कम हुई है। उधर शासन की सख्ती के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से मानीटरिंग के लिए कई टीमें लगातार सक्रिय हैं। 

विज्ञापन

 

सोमवार को एक्यूआई
नेहरू नगर 222, कल्याणपुर 104, किदवई नगर 130
शाम छह बजे शहर का औसत एक्यूआई 139
लखनऊ के तालकटोरा में शाम पांच बजे का एक्यूआई 999

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें