रेलबाजार पुलिस ने अवनीश दीक्षित के साथियों को जेल भेज दिया
- फोटो : अमर उजाला
रेलबाजार पुलिस ने गैंगस्टर अवनीश दीक्षित के करीबी साथी राहुल बाजपेई समेत उसके साथियों रमन गुप्ता और जितेन्द्र यादव को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को तीनों को जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नजूल की जमीन पर कबज करने समेत अन्य मामलों को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने अवनीश का इंटर रेंज गैंग दिखाकर उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। जिसमे गैंग लीडर अवनीश समेत 16 सदस्यों के नाम थे। बीते सोमवार की रात को इसी गैंगस्टर के मामले में अवनीश के करीबी राहुल बाजपेई समेत मनोज यादव के भाई जितेंद्र यादव और रमन गुप्ता को गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।