कानपुर में वार्ड-65, नौबस्ता पश्चिम के पार्षद योगेंद्र शर्मा ने जलकल, जोन-3 की ओर से उनके वार्ड में कराए गए कार्यों की जांच की मांग उठाई है। बुधवार को उन्होंने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को ज्ञापन पत्र सौंपा। बताया कि उनके वार्ड में जलकल ने कोई भी कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया है। तीन साल में विभिन्न स्थानों पर सबमर्सिबल व पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। न ही इन कार्यों को कोई ब्योरा दिया गया। इनका भुगतान भी बिना उन्हें जानकारी के कर दिया गया है।