दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर सेंट्रल से उधना (सूरत) के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 04167 कानपुर सेंट्रल-उधना पूजा स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक नौ फेरे लगाएगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रात 10 बजे रवाना होगी। वापसी में 04168 उधना-कानपुर सेंट्रल प्रत्येक शनिवार को तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन उधना से रात 10:10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।