कानपुर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सविता समाज पर बने अश्लील गाने का विरोध शुरू हो गया है। सविता महासभा के पदाधिकारी श्रीराम सविता, सतीश सविता, विष्णु सविता, राहुल सविता, अरविंद सविता और अंजनी सविता ने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि अश्लील गाने की वजह से समाज की छवि धूमिल हो रही है। संगठन ने गाना बनाने और गाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।