कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही में बुधवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अंकित दुबे प्रॉपर्टी डीलर हैं। प्रयागराज के अम्लों गांव निवासी ज्योति (31) से साल 2014 में उनकी शादी हुई थी। उनके दो बेटे उत्कर्ष और हर्ष हैं। अंकित के भाई पंकज ने बताया कि बुधवार सुबह दोनों बेटे स्कूल जाने के लिए मां को कमरे में उठाने गए तो वहां फंदे पर शव लटकता देख चीख पड़े। बताया किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं था। कल्याणपुर इंस्पेक्टर राजेंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि परिवार वाले खुदकुशी के पीछे का कारण नहीं बता सके। मामले की जांच की जा रही है।